समाज सेवा, शिक्षा, तीर्थ संरक्षण और युवाओं के उत्थान के लिए एकजुट प्रयास

Global Mahasabha

समाज सेवा, शिक्षा, तीर्थ संरक्षण और युवाओं के उत्थान के लिए एकजुट प्रयास

ग्लोबल महासभा कैसे काम करता है

हमारे योजनाओ के बारे में अधिक जाने

सबसे पहले पंजीकरण करें, फिर लॉग इन करें। लॉग इन के बाद आपको श्री दिगंबर जैन ग्लोबल महासभा के विभिन्न विकल्प दिखाई देंगे। सदस्य बनने के लिए सदस्य बटन पर क्लिक करें और फॉर्म में आवश्यक जानकारी भरें।

निर्मल ग्लोबल छात्रवृत्ति

निर्मल ग्लोबल छात्रवृत्ति

For the bright future of the students of Digambar Jain community, efforts are being made to ensure that there is no hindrance in their primary education.

जैन जॉब्स

जैन जॉब्स

जैन युवाओ को जॉब्स दिलाने हेतु ग्लोबल महासभा की अनोखी कोशिश... अब तक हजार से ज्यादा युवाओं को जॉब्स...

तीर्थ संरक्षण योजना

तीर्थ संरक्षण योजना

प्राचीन जैन तीर्थों के जीर्णोद्धार की भावना से प्राचीन जैन तीर्थ रक्षा योजना प्रारंभ की गई है।

श्रमण उपकरण योजना

श्रमण उपकरण योजना

इसके अंतर्गत सम्पूर्ण भारतवर्ष में जहाँ भी कोई मुनिराज आर्यिका विराजमान है, उन्हें आवश्यक उपकरण भेंट किए जा रहे हैं।

विगत कार्य

ग्लोबल महासभा द्वारा किये गए कार्यो की कुछ झलकिय

अन्य विगत कार्य देखने के लिए बाएँ–दाएँ तीर दबाएँ अथवा क्षैतिज स्क्रॉल करें।

णमोकार तीर्थ पर नैमित्तिक अधिवेशन संपन्न

णमोकार तीर्थ पर नैमित्तिक अधिवेशन संपन्न

*श्री दिगंबर जैन ग्लोबल महासभा का नैमित्तिक अधिवेशन संपन्न* *प्रसिद्ध गायक व संगीतकार श्री रूपेशजी जैन को ग्लोबल महासभा युवा शाखा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पर नियुक्ति की गई* *पाँच सम्मानित व्यक्तियों ग्लोबल महासभा के 111000 के पेट्रोंन मेंबर बने जिसकी घोषणा की* श्री कुमार पाल जी शाह अमेरिका न्यूजर्सी श्री संजय जी दीवान सूरत श्री संजय जी कासलीवाल औरंगाबाद श्री रमेश जी बिरदावत मुंबई श्री मति दर्शना जैन निजामाबाद तेलांगाना राज्य। णमोकार तीर्थ में आयोजित भव्य अंतर्राष्ट्रीय पंचकल्याणक प्रतिष्ठा एवं महामस्तकाभिषेक महोत्सव, जिसकी प्रेरणा एवं निर्देशन परम पूज्य सारस्वताचार्य श्री 108 देवनंदी जी महाराज के सान्निध्य में तथा प्रमुख मार्गदर्शन प.पू. मुनिश्री अमोघकीर्ति जी एवं मुनिश्री अमरकीर्ति जी महाराज द्वारा प्राप्त हुआ, के अंतर्गत श्री दिगंबर जैन ग्लोबल महासभा का भव्य नैमित्तिक अधिवेशन अत्यंत गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। यह अधिवेशन प.पू. सारस्वताचार्य श्री 108 देवनंदी जी महाराज ससंघ सहित 100 से अधिक साधु भगवंतों के पावन सान्निध्य में आयोजित हुआ, जिसमें देश-विदेश से पधारे समाजसेवियों, पदाधिकारियों एवं श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। कार्यक्रम का कुशल एवं प्रभावशाली मंच संचालन श्री प्रवीण जी लोहाड़े द्वारा किया गया। कार्यक्रम दीप प्रज्वलन कर शुभारंभ हुआ। इसके पश्चात श्री दिगंबर जैन ग्लोबल महासभा के अध्यक्ष श्री जमनालाल जैन हपावत ने अध्यक्षीय उद्बोधन प्रस्तुत किया। व ग्लोबल महासभा द्वारा की जा रही गतिविधियों पर व उदयपुर यूनिवर्सिटी में बनाया गया प्राकृत भवन पर प्रकाश डाला । मंचासीन सभी अतिथियों का शॉल एवं माला पहनाकर आत्मीय स्वागत-सम्मान किया गया। संस्था की गतिविधियों एवं उपलब्धियों पर आधारित 6 मिनट की वीडियो प्रदर्शित की गई। तत्पश्चात श्री पारस जी लोहाड़े ने संस्था की विस्तृत जानकारी प्रस्तुत करते हुए ग्लोबल महासभा के साथ संगठित होकर समाज को उन्नत बनाने के विषय पर अपने विचार रखे। श्री मुकेश जी गोटी ने ग्लोबल महासभा द्वारा किए जा रहे श्रमण सेवा एवं अन्य धार्मिक कार्यों का विस्तृत विवरण प्रस्तुत किया। तद पश्चात आचार्य श्री देवनंदी जी महाराज का मंगल आशीर्वाद ग्लोबल महासभा को मिला। इस अवसर पर विशेष अतिथियों में पंचकल्याणक के सौधर्म इंद्र व मुख्य संयोजक श्री नीलम जी अजमेरा श्री संतोष पेंढारी (नागपुर) – राष्ट्रीय अध्यक्ष पंचकल्याणक महोत्सव श्री कमल ठोलिया (चेन्नई) राष्ट्रीय महामंत्री, श्री दिनेश सेठी (चेन्नई) – राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष, श्री भूषण कासलीवाल (चांदवड) – चेयरमैन, शासकीय व्यवस्था समिति, श्री रूपेश जैन (टीकमगढ़) – संगीतकार एवं चेयरमैन, सांस्कृतिक विभाग, एवं अन्य पंचकल्याणक कमिटी के पदाधिकारी विशेष रूप से उपस्थित रहे। इसके अतिरिक्त ग्लोबल महासभा के पदाधिकारी एवं गणमान्य जनों में पारस चेनल के प्रकाश जी मोदी श्री वर्धमान जी कासलीवाल, श्री संजय जी पापडीवाल,श्री मुकेश गोटी (उदयपुर), कमल जी ठोलिया अमेरिका से श्रीमती पूजा जयेश जैन, श्रीमती ऊषा जी जैन आगरा महेंद्र भाई शाह (मुंबई), श श्रीमती सुजाता जी शाह (पुणे), श्री अशोक जी दोशी (मुंबई), श्री रमेश जी बोहरा (मुंबई), श्री राकेश जी शाह, डॉ. अल्पना जैन, श्री जयेश दोशी (मुंबई), श्री विमल जी सांघी (मुंबई), श्री पारस हेमावत (मुंबई), मिहिर गांधी जीतेन्द्र गांधी श्री नवीन बड़ौदिया श्री राजमल जी सरिया, श्री सुनील जी कटारिया,डॉ. श्री प्रकाश बडजाते पुणे ,श्री प्रमोद जी कासलीवाल, राजेंद्र जी कासलीवाल श्री संजय जी दीवान एवं श्रीमती दर्शना जी बज (निजामाबाद) सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे। पूरा अधिवेशन आध्यात्मिक ऊर्जा, संगठनात्मक एकता एवं सामाजिक उत्थान के संदेश के साथ अत्यंत सफल एवं प्रेरणादायी रहा।

ग्लोबल प्राकृत भवन का भव्य भूमिपूजन

ग्लोबल प्राकृत भवन का भव्य भूमिपूजन

ग्लोबल प्राकृत भवन का भव्य भूमिपूजन की ऐतिहासिक झलकियाँ।

राजस्थान के मुख्यमंत्री द्वारा ग्लोबल महासभा के ग्लोबल इन्स्टीट्यूट ऑफ जैनोलोजी एवं प्राकृत का भव्य शिलान्यास

राजस्थान के मुख्यमंत्री द्वारा ग्लोबल महासभा के ग्लोबल इन्स्टीट्यूट ऑफ जैनोलोजी एवं प्राकृत का भव्य शिलान्यास

उदयपुर / दिनांक 22 मई । मेवाड़ राजस्थान की पावन भूमि उदयपुर में ग्लोबल इन्स्टीट्यूट ऑफ जैनोलोजी एवं प्राकृत भवन का दिनांक 22 मई 2023 को आचार्य श्री वर्धमान सागर जी मुनि महाराज ससंघ एवं पीठाधीश स्वस्ति श्री रविंद्र कीर्ति जी स्वामी जी के पावन सानिध्य में राजस्थान के मुख्यमंत्री माननीय श्री अशोक जी गहलोत जी के कर कमलों व शिलान्यास दाताओं द्वारा भव्य शिलान्यास किया गया।

सम्मेद शिखरजी पालीताणा बचाओ आंदोलन

सम्मेद शिखरजी पालीताणा बचाओ आंदोलन

मुंबई / दिनांक 4 जनवरी / सुबह 9:00 बजे मेट्रो सिनेमा से आजाद मैदान तक समस्त जैन समाज संगठन मुंबई के नेतृत्व में सकल जैन समाज की महारैली एवं महासभा का आयोजन किया गया, जिसका उद्देश्य शिखरजी को पवित्र तीर्थक्षेत्र घोषित कराने और पालीताणा में हो रहे षड्यंत्रों के विरोध में जनजागरण करना था।

निर्मल ग्लोबल छात्रवृत्ति योजना

निर्मल ग्लोबल छात्रवृत्ति योजना

दिगंबर जैन समाज के विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए प्राथमिक शिक्षा में कोई बाधा न आए, इस उद्देश्य से कक्षा 7वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों को 5 से 7 हजार रुपये की छात्रवृत्ति विगत वर्षों से प्रदान की जा रही है तथा भविष्य में उच्च शिक्षा हेतु भी इसे विस्तारित किया जाएगा।

भजन प्रतियोगिता

भजन प्रतियोगिता

श्री दिगंबर जैन ग्लोबल महासभा द्वारा आयोजित जैन भजन प्रतियोगिता के परिणामों की घोषणा का विशेष कार्यक्रम, जिसमें प्रतिभागियों और विजेताओं को समाज के समक्ष सम्मानित किया गया।

अंतर्राष्ट्रीय दसलक्षण प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता

अंतर्राष्ट्रीय दसलक्षण प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता

श्री दिगंबर जैन ग्लोबल महासभा द्वारा आयोजित अंतर्राष्ट्रीय दसलक्षण प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में 31 अगस्त से 09 सितंबर तक प्रतिदिन प्रश्न पूछे गए और सही उत्तर देने वाले प्रतिभागियों में से लकी ड्रॉ द्वारा विजेता घोषित कर पुरस्कृत किया गया।

छत्रपती शिवाजी महाराज टर्मिनल मुंबई मे ब्लड केम्प

छत्रपती शिवाजी महाराज टर्मिनल मुंबई मे ब्लड केम्प

छत्रपती शिवाजी महाराज टर्मिनल मुंबई मे ब्लड केम्प

17 मई २०२५ : उदयपुर स्थित ग्लोबल इंस्टीट्यूट ऑफ जैनोलॉजी एवं प्राकृत यूनिवर्सिटी का लोकार्पण

17 मई २०२५ : उदयपुर स्थित ग्लोबल इंस्टीट्यूट ऑफ जैनोलॉजी एवं प्राकृत यूनिवर्सिटी का लोकार्पण

**उदयपुर स्थित ग्लोबल इंस्टीट्यूट ऑफ जैनोलॉजी एवं प्राकृत यूनिवर्सिटी का लोकार्पण**

प्रोफेशनल फोरम भव्य, शुभारंभ

प्रोफेशनल फोरम भव्य, शुभारंभ

प्रोफेशनल फोरम भव्य, शुभारंभ

जैनम् न्यूज

जैनम् न्यूज : पूरे विश्व में जैन धर्म के प्रसार प्रचार हेतु एवं समाज मे घटने वाली हर घटना को सबसे पहले आपके सामने

और समाचार पढ़ने के लिए बाएँ–दाएँ तीर का प्रयोग करें या स्क्रॉल करें।

सुखाड़िया यूनिवर्सिटी उदयपुर में प्राकृत भवन निर्माण प्रारंभ

सुखाड़िया यूनिवर्सिटी उदयपुर में प्राकृत भवन निर्माण प्रारंभ

posted by admin 26 Oct 2023

शिलान्यासकर्ताओं ने शिला रखकर निर्माण कार्य का शुभारंभ किया।

और पढ़ें / Read more
मुंबई में मौन रैली: साधु हत्या विरोध

मुंबई में मौन रैली: साधु हत्या विरोध

posted by admin 20 Jul 2023

सकल जैन समाज द्वारा भव्य मौन रैली आयोजित की गई।

और पढ़ें / Read more
तमिलनाडु यात्रा एवं प्राचीन पांडुलिपि व शिलालेख सर्वेक्षण

तमिलनाडु यात्रा एवं प्राचीन पांडुलिपि व शिलालेख सर्वेक्षण

posted by admin 23 Apr 2023

श्री दिगंबर जैन ग्लोबल महासभा की प्रथम पुरातत्व सर्वेक्षण यात्रा की प्रमुख झलकियाँ।

और पढ़ें / Read more